मस्तुरी : दिनॉक 17.05.23 की रात्रि 02.30 बजे करीब वाहन चालक सुरेश यादव अपने हेल्पर विकास कुमार को साथ लेकर गतौरा राखड डैम से राखड लोड कर रायपुर के लिये निकले थे रास्ते में गतौरा के समीप पहुॅचे थे कि पीछे से एक मोटर सायकल मे सवार 04 लोग सामने आकर ट्रक रोककर ड्राईवर व केबीन साईड से ट्रक मे चढकर चाकू अडाकर ड्राईवर सुरेश से 1000 रू एवं हेल्पर विकास से 800 नगद व एक सोने का लॉकेट कुल किमती 11800 रू लूट कर लिये थे, रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया ।
प्रार्थी वाहन चालक द्वारा उपलबद्ध कराये गये मोटर सायकल नम्बर के आधार पर आसपास पतासाजी किया गया जो सायबर सेल से उपरोक्त मोटर सायकल की जानकारी एकत्र की गई उपरोक्त मोटर सायकल खैरा गाँव के पवन बघेल के भाई के नाम पर दर्ज होने की जानकारी मिली, ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं मस्तुरी थाने की संयुक्त टीम द्वारा पतासाजी की गई पतातलाश पुछताछ दौरान घटना की रात्रि को महेन्द्र ठाकुर व हितेश पटेल द्वारा मोटर सायकल लेकर जाना बताया जो संदिग्धो की पतासाजी की गई जो घटना कर पुलिस से बचने अलग-अलग फरार हो गये थे, ए.सी.सी.यु. टीम व मस्तुरी पुलिस टीम द्वारा स्थानिय सूचना संकलन कर संदिग्धो की जानकारी एकत्र कर एक-एक कर सभी को पकड़ा गया, जांच दौरान सभी से अलग-अलग पुछताछ की गई जो पहले तो घटना करने से इकार करते रहे किन्तु पुछताछ के पूर्व ही एकत्र किये गये साक्ष्य दिखाने पर यह जानकारी की इनका झुठ पकडा गया है और अब वे किये गये अपराध से बच नही सकते जानकारी सभी अपना-अपना जुर्म कबूल कर लिये एवं लूट की रकम आपस में बांट लिये थे जिन्की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, धारदार चाकू, लुटा गया नगदी रकम जुमला किमती 11300 रू बरामद कर लिया गया है।
सम्पुर्ण जांच पर उपरोक्त आरोपीयों द्वारा ट्रक के सामने मोटर सायकल अडाकर एकराय होकर चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देना व लुटा गया मशरूका आपस में बांट लेने का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपीयो को धारा 394, 34 भा.द.वि. के आरोप में गिरफ्तार किया गया है आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
नाम गिरफ्तार आरोपी :
01. महेन्द्र सिंह ठाकुर पिता श्री उदय सिंह ठाकुर उम्र 26 साल सा. ग्राम खैरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. हितेश कुमार पाटले पिता श्री लखन लाल पाटले उम्र 19 साल सा. ग्राम खैरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) ।
03. अमल मरावी उर्फ भोकलू पिता संत कुमार मरावी उम्र 19 साल सा. ग्राम जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) ।
04. विकास पटेल पिता केदारनाथ पटेल उम्र 19 साल सा. ग्राम जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) ।
बरामद संपत्ति :
01. होण्डा शाईन मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 10 व्ही 6281|
02. एक नग धारदार चाकू ।
03. नगरी रकम 1300 रू।




















