छत्तीसगढ़

रायपुर : नाबालिगों को डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की उगाही करने वाले आरोपी पति-पत्नि गिरफ्तार…

रायपुर– प्रार्थिया सोनम साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बडा अशोक नगर थाना गुढियारी रायपुर में रहती है वही पास में बड़ा अशोक नगर में ही प्रोविजन स्टोर के पास वंदना साहू नामक महिला भी अपने पति के साथ रहती है। प्रार्थिया की भांजी जो 11 वर्ष की है वह भी वंदना साहू को जानती पहचानती है। प्रार्थिया की भांजी के द्वारा प्रार्थिया का सोने के कान के झुमके एवं सोने की चैन वंदना साहू को दिया गया था इसी प्रकार प्रार्थिया की भांजी द्वारा दिनांक 02.09.2026 को अपनी नानी का रानीहार भी वंदना साहू को ले जाकर दे दिया गया। इस संबंध में जब भांजी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि वंदना साहू द्वारा उसे किसी कारणवश डराया धमकाया एवं ब्लैकमेल किया जा रहा है जिसके कारण वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरातों को चोरी छिपे वंदना साहू को दी है, इसके साथ ही उसके द्वारा बीच-बीच में घर से नगदी रकम भी वंदना साहू को दी है जिसमें उसका पति दीपक साहू भी संलिप्त है। इस प्रकार वंदना साहू एवं उसके पति दीपक साहू के द्वारा आस-पास के अबोध बच्चों को गुमराह कर, उन्हें डरा धमकाकर सोने चांदी के जेवरातों एवं नगदी रकम की उगाही की गई। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 390/26 धारा 308(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त उद्यापन की घटना को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आदित्य पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

द्यवरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया तथा उसकी भांजी एवं परिवार के अन्य सदस्यों से विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों वंदना साहू एवं उसके पति दीपक साहू के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी वंदना साहू एवं दीपक साहू को पकड़ा गया। दोनो को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उगाही की गई सोने के कान के टॉप्स एवं चैन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी– (1) वंदना साहू पति दीपक साहू उमर 26 साल निवासी प्रीतम नगर बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

(2) दीपक साहू पिता रिखी राम साहू उमर 29 साल सकीनान निवासी प्रीतम नगर बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!