छत्तीसगढ़

बिलासपुर : भारी मात्रा में अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स के साथ 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

बिलासपुर : दिनांक 07.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर सरकंडा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक काले रंग की कार (पंजीयन क्र. CG 04 QD 9753) को बिरकोना रोड गैस गोदाम के पास रोका गया। कार की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से 520 नग अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप ‘ऑनरेक्स’ (कुल वजनी 85.02 किग्रा, अनुमानित कीमत ₹1,04,780/-) रूपये बरामद किया गया। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित कफ सिरप रखने व बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विधिवत जप्ती पत्रक तैयार कर उक्त नशीली सीरप के साथ एक कार, 03 नग मोबाईल भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपीगण : 01- मिथुन बघेल, पिता प्रेमलाल बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी- ग्राम भुंडा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 02- अमन कुमार चौबे, पिता मनहरण चौबे, उम्र 26 वर्ष, निवासी- गनियारी बाजारपारा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

फरार आरोपी : राजा भोई एवं नीरज पटेल (बिक्री हेतु कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले)

अपराध एवं कानूनी कार्यवाही: आरोपियों का यह कृत्य धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!