छत्तीसगढ़

रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..

रायगढ़ 7 सितंबर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चोरी की गई 4 एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जूटमिल क्षेत्र से करीब एक-दो माह पूर्व चोरी की गई HF Deluxe और Dream Yuga मोटरसाइकिल की चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस द्वारा दोनों मोटरसाइकिलों को पूर्व में अलग-अलग स्थानों से लावारिस हालत में बरामद किया जा चुका था।

आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना जूटमिल के तीन अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पूछताछ के दौरान आरोपी मार्शल यादव ने चक्रधरनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में भी कई स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है। पुलिस इन वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी मार्शल यादव आदतन बदमाश है, कई बार पुलिस उसे बाइक चोरी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, पिछले माह ही चक्रधरनगर पुलिस द्वारा उसे छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।

गिरफ्तार आरोपी :1. मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मिट्ठुमुड़ा, गांधी नगर, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

2. सुनील सारथी उर्फ चद्दर पिता रामलाल सारथी, उम्र 34 वर्ष, निवासी भजनडीपा, नगर निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!