बिलासपुर : प्रार्थी शिवशंकर जगत (पिता गुहाराम जगत, उम्र 40 वर्ष, निवासी इमलीभाठा, शिव शक्ति मंदिर के पास, सरकंडा) द्वारा थाना सरकंडा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28/08/2026 को सुबह 08:00 बजे वे अपने परिवार के साथ राखी त्यौहार मनाने तखतपुर गए थे। दिनांक 29/08/2026 को शाम 04:30 बजे वापस आने पर उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखा सामान गायब था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1270/2026 धारा 331(3), 305(ए) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर संदेही एवं चोरी के सामान की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमलीभाठा सरकंडा निवासी शनी राव चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु गवाहों के समक्ष आरोपी शनी राव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि नशा करने की लत के कारण दिनांक 28/08/2026 की देर रात (2:00-2:30 बजे) उसने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के बताने पर उसके घर के पास झाड़ियों में छुपाकर रखी गई बोरी से शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर जब्त किया गया।
जब्त सामग्री (कीमती लगभग ₹20,000/-):
01 नग टीवी (क्राउन कंपनी)
02 नग मिक्सी (लांगलाइफ कंपनी)
03 नग डीवीडी (यूनीकास्ट कंपनी)
04 नग छोटा बफर (जेडडब्ल्यू कंपनी)
05 नग बड़ा बफर (इनटेक्स कंपनी)
02 नग पीतल की थाली एवं 01 नग पौना
आरोपी के विरुद्ध अपराध साक्ष्य पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी: शनी राव पिता संतोष राव, उम्र 24 वर्ष, निवासी इमलीभाठा, बंधवापारा, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.)।




















