छत्तीसगढ़

जशपुर : ओड़िसा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा…

जशपुर : आज दिनांक 06.11.2023 को संयुक्त रूप से सुन्दरगढ़ जिला के बनडेगा थाना प्रभारी निरीक्षक रंजन परेडा एवं उनके स्टाॅफ तथा थाना तपकरा प्रभारी उ.नि. शिवकुमार यादव एवं स्टाॅफ के साथ छत्तीसगढ़-ओड़िसा बार्डर लुलकीडीह डभकला में संयुक्त रूप से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से चेक किया गया, चेकिंग में कुल 50 चारपहिया वाहन एवं 100 मोटर सायकल को चेक किया गया। कुल 10 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 3000 रू. समंस शुल्क वसूला गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!