छत्तीसगढ़

राशन कार्ड केवाईसी कराने जाने के लिए पत्नी ने की देर पति ने की हत्या पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सूरजपुर : सीएचसी प्रेमनगर के वार्ड व्याय देवनारायण ने दिनांक 19.06.23 को चौकी उमेश्वरपुर में मृतिका सीमा प्रजापति का मृत्यु की सूचना मेमो लाकर पेश करने मर्ग कायम किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजन ने बताया कि मृतिका का पति ओमप्रकाश के द्वारा उसे मारपीट किया जाता था। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतिका की मृत्यु का कारण हत्यात्मक लेख किए जाने पर ओम प्रकाश के विरूद्ध अपराध क्रमांक 59/23 धारा 302 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपी ओमप्रकाश प्रजापति पिता फल्लू प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी जयपुर, चौकी सलका उमेश्वरपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि 18 जून को सुबह राशन कार्ड केवाईसी कराने जाने के लिए पत्नी देर कर रही थी तब डण्डा से मारपीट किया तथा रात्रि में भी मारपीट किया जिससे वह बेहोश हुई और मर गई। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!