छत्तीसगढ़

मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजने वाले शातिर आरोपी को घटना में प्रयुक्त मोबाईल के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार..

रायपुर : प्रार्थिया थाना टिकरापारा उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की की कोई अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा प्रार्थिया के व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो एवं मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है कि शिकायत पर थाना टिकरापारा में तत्काल अज्ञात मोबाईल धारक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 535/23 धारा 509(ख) भादवि पंजीबद्ध कर प्रकरण की जानकारी से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जयप्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश चौधरी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे टिकरापारा को अज्ञातआरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा थाना स्टॉफ का संयुक्त टीम तैयार कर सायबर सेल के सहयोग से अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक का नाम पता/कैफे व कॉल डिटेल का जानकारी प्राप्त कर सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी का पहचान कर शातिर आरोपी को संतोषी नगर रायपुर से प्रकरण में प्रयुक्त किये मोबाईल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया प्रकरण में आरोपी का मोबाईल जप्त कर प्रकरण में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अंतर्गत धारा 67-A, आई.टी.एक्ट का धारा जोड़ कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर पेस किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

आफताब आलम पिता मोइनुद्दीन उम्र 61 साल निवासी शिव चौक संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!