छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव का दौर शुरू, आज भी छाए रहेंगे बादल, जानें अपडेट…

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: होली त्योहार के बाद छत्तीसगढ़ के अधितकम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है. बीते दिनों हुई हल्की बारिश के बाद छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी से राहत अब समाप्त होने वाली है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. जिसकी वजह से राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.

मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी ने बताया कि एक हवा उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़, झारखंड तथा गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिण पूर्वी असम तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. एक हवा का विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी उपर तक फैला हुआ है. जिसकी वजह से प्रदेश में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.

आज भी राजधानी रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश के माना एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री, बिलासपुर का 36.4 डिग्री, पेंड्रारोड़ का 35.9 डिग्री, अंबिकापुर का 35.6 डिग्री, जगदलपुर का 36.6 डिग्री, दुर्ग का 37.2 डिग्री और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. वहीं माना एयरपोर्ट का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, बिलासपुर का 22.4 डिग्री, पेंड्रारोड़ का 21.2 डिग्री, अंबिकापुर 16.2 डिग्री, जगदलपुर 22.4 डिग्री, दुर्ग का 20.8 डिग्री और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के हिसाब से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव है. बरहाल छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!