छत्तीसगढ़

पिता ही अपने पुत्र ही हत्या कराने के नाम पर दिया था सुपारी……………..

गरियाबंद : प्रार्थी बसंत कुमार देवांगन निवासी पितईबंद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/09/23 को सुबह अपने मोटर सायकल से गैरेज राजिम जा रहा था, उसी दौरान लोकेश गायकवाड अपने मोबाइल से फोर कर बताया कि एक व्यक्ति द्वारा मेरे टाटा सूमो क्रमांक- CG 11 M 4801 को बुकिंग किया था। जो मेरे द्वारा अपने टाटा सूमो को चलाते जमाही लेकर आया। उसी दौरान बुकिंग कराये व्यक्ति द्वारा सुनशान जंगल के बीच चलती गाडी मे ही मेरे उपर प्राणघात धारदार हथियार से हमला किया जिससे मेरे दाहिने गर्दन एवं दाहिने हांथ के पंजा के पास गंभीर चोंट आया कि रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान मुर्त्जर (पीड़ित) से पुछताछ करने पर बताया कि पीड़ित के पिता कोमल गायकवाड़ का चौथी शादी को लेकर घर में पति-पत्नि एवं बेटे के बीच आये दिन झगड़ा-विवाद होते रहता था साथ ही पिता द्वारा अपने पुत्र की दूसरी शादि को लेकर नाराज था। जिसके चलते घर में आये दिन कहा-सुनी होते रहा था। प्रकरण में प्राप्त तकनीकि साक्ष के आधार पर पुलिस द्वारा पीडित लोकेश गायकवाड़ के पिता कोमल गायकवाड़ से जमिनी स्तर पर गहन पुछताछ करने पर बताया कि मेरे चौथी शादी को लेकर घर में पत्नि और बेटे के साथ आये दिन झगड़ा-विवाद होते रहता साथ ही अपने पुत्र की दूसरी शादि से नाराज था, जो अपने पुत्र के प्रति दुश्मनी रखते हुए रायपुर के शिवम तिवारी एवं अंकित जयसवाल को अपने पुत्र लोकेश गायकवाड़ को जान से मारने के लिए सुपारी दिया था।

प्रकरण के उक्त आरोपी शिवम तिवारी एवं अंकित जयसवाल को गरियाबंद पुलिस द्वारा रायपुर जा कर घेराबंदी कर पकडा गया। प्रकरण के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा अपने जुर्म स्वीकार करने पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरात पर भेजा गया।

नाम आरोपी-

01) कोमल सतनामी पिता स्व. भूरू सतनामी उम्र 47 वर्ष ग्राम किरवई थाना राजिम जिला-गरियाबंद

02) अंकित जयसवाल पिता अभिमान जयसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी देवपुरी थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

03) शिवम वितारी उर्फ मोहित तिवारी पिता कृपाशंकर तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी भाठापारा देवपुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!