छत्तीसगढ़

पावर हाउस चौक स्थित एसबीआई एटीएम बूथ मे एटीएम मशीन को तोडकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे..

बिलासपुर : प्रार्थी विरेन्द्र सूर्यवंशी, जिला कार्यवाहक ट्रांजेक्शन सालूशन इंटरनेश्नल प्रायवेट लिमिटेड बिलासपुर के द्वारा दिनांक 01.08.2023 को अज्ञात आरोपी द्वारा पुराना पावर हाउस स्थित एसबीआई एटीएम बूथ में चोरी करने की नीयत से एटीएम बूथ में लगे दो कैमरा एवं एटीएम मशीन का डोर को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 398 / 2023 धारा 457,380, 511, 427 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया ।

टीम द्वारा एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से आरोपी की पहचान क्षेत्र के निवासियों से कराई गई जो उक्त आरोपी के छोटू उर्फ तुषार मरावी निवासी पावर हाउस तोरवा बिलासपुर छ. ग. होना पता चला जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रिपोर्ट के महज 24 घंटो के भीतर पावर हाउस तोरवा से पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर नशा करने के लिये एटीएम में घुसकर चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया तथा पूर्व में भी रेलवे कर्मचारी की मोटरसायकल हीरो होंडा डॉन सीजी 04 सीबी 0486 को कासिमपारा से चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ( पूर्व में चोरी की गई ) मोटरसायकल रॉड पेचकस पाना तथा एटीएम बूथ से निकाले गये 01 नग सीसीटीवी कैमरा को जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

नाम आरोपीः- 1. छोटू उर्फ तुषार मरावी पिता दिनेश मरावी उम्र 27 साल साकिन गगन पेट्रोल पंप के सामने पावर हाउस तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!