बिलासपुर / दिनांक 15.06.2023 को नाबालिग की बड़ी बहन द्वारा थाना तोरवा में आरोपी सहुद खान पिता नजीर खान उम्र 24 साल साकिन महमंद बाजार के सामने लालखदान थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग. के विरूद्ध उसकी नाबालिग बहन के साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना तोरवा में धारा 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
तत्काल आरोपी की धरपकड़ करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुये लगतार पता तलाश कर आरोपी को पकडा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी ::- सहुद खान पिता नजीर खान उम्र 24 साल साकिन महमंद बाजार के सामने लालखदान थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग
.




















