छत्तीसगढ़

रात्रि में घर का दरवाजा खटखटाने से नाराज होकर लकड़ी फारा से वारकर पड़ोसी की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार….

जशपुर : प्रकरण का मृतक लीलाम्बर भगत उम्र 34 साल निवासी हर्राडीपा (पतराटोली) दिनांक 17.03.2024 को अपने बोलेरो वाहन में गांव के एक परिवार के लोगों को बुकिंग में लेकर ग्राम बड़ाबनई गया था, जो रात्रि लगभग 08ः30 बजे वाहन को चलाते हुये वापस गांव में आया था वाहन को आरोपी राजेश्वर राम के घर के पास खड़ा किया और वाहन से उतरकर वह राजेश्वर के घर में जाकर दरवाजा को खुलवाया, तभी आरोपी राजेश्वर राम घर से हाथ में लकड़ी फारा को रखकर बाहर निकला और रात्रि में दरवाजा खटखटाने की बात को लेकर नाराज होकर राजेश्वर राम ने लीलाम्बर भगत के सिर, कान के पास कई बार वार कर दिया जिससे चोंट लगकर खून बहने लगा।

घायल लीलाम्बर भगत को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय जशपुर लेकर आये, उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डाॅक्टरों ने अम्बिकापुर रिफर कर दिया जिसकी रास्ते में मृत्यू हो गई। मर्ग जाॅंच उपरांत अपराध घटित होना पाये जाने पर प्रकरण में आरोपी राजेश्वर राम भगत उम्र 36 साल निवासी हर्राडीपा (पतराटोली) के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी कर उसे दिनांक 20.03.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!