छत्तीसगढ़

दुपट्टा से गला घोटकर की पति की हत्या आरोपिया गिरफ्तार…..

दुर्ग : दिनांक 07-08/06/2023 की देर दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिला की कृष्णा नगर सुपेला के एक घर में कुछ घटना घटी है। जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। दिलीप सोनी का मकान के पास लोगो का भीड़ लगा था। आस-पास के लोग व पुलिस दिलीप सोनी के मकान के अंदर गये जहां पर दिलीप सोनी चित हालत में पलंग पर पड़ा था। जिसे पलटा कर देखने पर शरीर में कोई हलचल नही था। उसकी पत्नी संगीता सोनी किचन में कपड़े को जला रही थी।

आस-पास के लोगो व परिवार वालो से पुछने पर बताये की आये दिन इनके घर में लड़ाई झगड़ा होते रहता था सम्भवतः संगीता सोनी अपने पति को फंदे से गला घोटकर मार दी है। थाना सुपेला में मर्ग क्रमांक 68/2023 कायम किया गया साथ ही प्रथम दृष्टया हत्या का होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 443/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

मृतक दिलीप सोनी की पत्नी संदेही संगीता सोनी से पुछताछ करने पर, पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, अंततः बारिकी से पुछताछ करने पर वह टूट गई तथा अपना जुर्म स्वीकर करते हुए बतायी की इसका पति आये दिन शराब पीकर घर में गाली गलौज कर लड़ाई झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर इसने दुपट्टा से मृतक का गला घोटकर हत्या कर दी है। आरोपिया को आज दिनांक 08.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपिया:- संगीता सोनी उर्फ पिलेश्वरी सोनी पति दिलीप सोनी उम्र 39 साल निवासी बजरंग चैक कृष्णा नगर सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!