महासमुन्द : दिनांक 20.12.2023 को महासमुन्द जिले के विभिन्न रेत घाट में रेड की कार्यवाही की गई जिसमें ग्राम बडगांव बरबसपुर, तुमगांव एवं ग्राम बम्हनी, लचकेरा, हथखोज महासमुन्द में रेड की कार्यवाही की गई।
महासमुन्द पुलिस टीम को आते देख रेत माफिया नदी पार-कर भागने लगे जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौडाकर ड्राईवर एवं हेल्परों को पकडा गया। जिनके द्वारा हाइवा एवं चेन माउन्टेन मशीन को अलग-अलग वाहन स्वामी का होना बताया। थाना महासमुन्द क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी, लचकेरा, हथखोज के पास से 25 नग हाईवा ट्रक एवं 03 नग चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया तथा थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडगांव बरबसपुर के पास से 02 हाईवा एवं 01 नग चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया जो कि महासमुंद क्षेत्र में कुल 27 नग हाईवा ट्रक एवं 04 नग चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया। भारी मात्रा में अवैध रेत (बालू) उत्खनन एवं परिवहन किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द एवं थाना तुमगांव में विधि सम्मत कार्यवाही की गई।




















