सूरजपुर : बीते दिन थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बिशुनपुर ऊपरपारा निवासी बहादूर राजवाड़े अपने घर के बगल खेत में बांस पेड़ एवं लिप्टस पेड़ के पास काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का खेती किया है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाना सूरजपुर की पुलिस ने मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची जहां बहादूर राजवाड़े पिता बाबूलाल राजवाड़े उम्र 50 वर्ष को तलब कर उसके कृषि भूमि से 227 नग गांजा का पौधा कीमत करीब 30 हजार रूपये का पाए जाने पर उसे जप्त कर धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











