छत्तीसगढ़

अकलतरा क्षेत्र के शातिर चोर को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मो. सा. एवं लोहे का राड जप्त..

सीपत : प्रार्थी हरिशंकर श्रीवास पिता तिरीथ राम श्रीवास उम्र 39 साल निवासी साई वाटिका कॉलोनी सीपत के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनॉक 28.01.2023 के दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल क्रमॉक सीजी- 10 व्ही 1393 किमती 15000रू को चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर माल मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था ।

दिनॉक 16.02.2023 को प्रार्थी कैलाश यादव पिता विशभंर यादव उम्र 23 साल निवासी यादव मोहल्ला मटियारी थाना सीपत के द्वारा डायल 112 को सूचना दिया कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा है, जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं उप.पुलिस अधीक्षक सी. डी. लहरे एस. जे. पी. यु. बिलासपुर महोदय को देने पश्चात मौके पर जाकर आरोपी को मोटर सायकल सहित पकडकर थाना लाया और आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमॉक 112/2023 धारा 457, 511 के तहत अपराध पंजीबध्द कर कडाई से पुछताछ किया गया जो बताया कि अकलतरा क्षेत्र में भी कई अपराध दर्ज करना एवं दिनॉक 28.01.2023 के दरम्यानी रात को साई वाटिका कॉलोनी सीपत के पास से मोटर सायकल क्रमॉक सीजी- 10 व्ही 1393 को चोरी करना बताया जो थाना सीपत के अपराध क्रमॉक 49 / 23 धारा 379 भादवि में मशरूका वाजाप्ता कर आरोपी को दोनो प्रकरण में गिरफ्तार कर आज दिनॉक 17.02.2023 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

नाम आरोपी- हसन खान पिता सलिम खान उम्र 32 साल निवासी संजय नगर अकलतरा थाना अकलतरा जिला जॉजगीर चॉपा छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!