छत्तीसगढ़

सीपत : शादी का प्रलोभन देकर कर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को चंद घंण्टो के अंदर किया गिरफ्तार…

सीपत : प्रार्थिया दिनॉक 14.06.2023 को थाना आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 जून में बिलासपुर मंगला चौक के पास नर्सिंग सीखने के लिए फार्म भरने गयी थी उसी बीच ग्राम बिटकुला निवासी शशीकांत पाटनवार से जान पहचान होने के बाद एक दूसरे से मोबाईल से बातचीत करने लगे जो आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2019 से लगातार वर्ष 2022 तक अलग अलग जगहो पर शारीरिक शोषण किया है, कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबध्द किया गया था आरोपी की पतासाजी की जा रही थी दौरान पतासाजी के आरोपी को बिलासपुर में होने की सूचना प्राप्त हुआ जो वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराने पश्चात मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम बनाकर आज दिनॉक 15.06.2023 को आरोपी को बिलासपुर से पकडकर थाना लाया गया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी को आज दिनॉक 15.06.2023 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।

नाम आरोपी- शशीकांत पाटनवार पिता त्रिलोकीनाथ पाटनवार उम्र 29 साल निवासी बिटकुला मंदिर पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!