बेलतरा : गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने बेलतरा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सुशांत शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने सुशांत शुक्ला के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की। सुशांत शुक्ला ने कहा कि बेलतरा को विकसित और समृद्ध बनाना मेरा संकल्प है, जिसे मैं पूरा करूंगा
रवि किशन ने कहा मैं आप सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर आया हूं. आप सभी जानते हैं और आप सभी ने देखा भी है कि किसी समय में उत्तर प्रदेश में भय और आतंक का माहौल था, लेकिन अब जब से योगी आदित्यनाथ ने सत्ता की बागडोर संभाली है तब से शांति और सुकून है और विकास कार्य जगजाहिर है. छत्तीसगढ़ में भी 15 साल स्वर्णिम युग था पर पिछले पांच सालों में अराजकता माफिया राज से त्रस्त जनता विकास कार्य को तरस रही है. बेलतरा विधानसभा से सुशांत शुक्ला को सौ प्रतिशत जीत का दावा करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कांग्रेस को जनता जान चुकी है. जनता मूड बना चुकी है. कांग्रेस ने महादेव के नाम पर बहुत बड़ा पाप किया है, वो इसे भोगेंगे और हारेंगे, यह जन सैलाब बता रहा है कि भाजपा आ रही है कमल खिल रहा है|




















