छत्तीसगढ़

रायगढ़ : अवैध शराब पर एक और बड़ी कार्यवाही, एकताल बेरियर पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पकड़ा……

रायगढ़ : आज दिनांक 15/10/2023 के दोपहर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक होंडा साइन मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर रायगढ़ के लिए निकाला है । थाना प्रभारी ने तत्काल क्षेत्र के एकताल बेरियर स्टाफ (एसएसटी टीम) को चौकन्ना किये साथ ही अपने थाने के पेट्रोलिंग को अंदरुनी रास्तों पर निगाह रखने निर्देशित किया । इसी दरम्यान एकताल बैरियर पर चक्रधरनगर स्टाफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल में शराब तस्करी करते पकड़ा ।

शराब तस्कर आरोपी राहुल जायसवाल के पास शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं थे मौके पर बरामद की पंचनामा तैयार कर आरोपी के कब्जे से ओड़िसा में बिक्री की जाने वाली – 48 नग बीयर, 8 बॉटल और 21 पाव अंग्रेजी शराब कीमत करीब 25,000/- रूपये एवं होण्डा साईन वाहन क्र0 CG 13 AM 6196 को जप्त किया गया है । आरोपी राहुल जायसवाल पित ओम प्रकाश जायसवाल उम्र 38 वर्ष सा0 दोहरीघाट भगवानपुरा थाना दोहरी घाट जिला यदु (UP) हा0मु0 ईलामाल टाकीज के पास मंगलुडीपा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्यवाही किया गया है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!