छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना के तहत अनंतिम सूची जारी, दावा/आपत्ति की अंतिम तिथि 25 फरवरी, अनंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च को..

कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का दावा-आपत्ति हेतु सूची संबंधित ग्राम पंचायत/वार्ड व आंगनबाड़ी केन्द्र इत्यादि में सूची का चस्पा कर दिया गया है। सूची का अवलोकर कर कोई भी हितग्राही स्वयं ऑनलाईन अथवा आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवेदन के माध्यम से दावा-आपत्ति कर सकेंगे। दावा-आपत्ति करने के लिए मोबाइल नंबर प्रदान करना आवश्यक है। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 है। दावा-आपत्ति प्राप्त होने पर 26 से 29 फरवरी तक दावा-आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च को किया जाएगा तथा 2 मार्च को स्वीकृति जारी की जाएगी। महासमुंद जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 3 लाख 32 हजार 191 आवेदन प्राप्त हुए है। विस्तृत जानकारी कंट्रोल रूम, परियोजना कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र से प्राप्त की जा सकेगी।

महतारी वंदन योजना की पहली लाभार्थी लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करें नाम क्लिक करें https://www.hindbharatlive.com/छत्तीसगढ़/first-beneficiary-list-of-mahtari-vandan-yojana-released-check-names-from-here/

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!