छत्तीसगढ़

महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने का वादा छत्तीसगढ़ में नारी-न्याय गारंटी के फॉर्म भरवाएगी कांग्रेस…

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा की महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर घर जाकर नारी न्याय गारंटी का फार्म भरवाएंगे। कांग्रेसी कार्यकर्ता सभी लोकसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर फार्म भरवाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने इसका ऐलान किया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी को घर घर पहुंचाने फार्म भरवाएंगे। कांग्रेस पार्टी जो वादे करती है उसे जरूर पूरा करती है। हमारी गारंटी में जो भी वादे हैं उसे पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा में इस बात का ऐलान पहले से ही कर चुकी है कि देश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो देश की प्रत्येक महिला को हर साल एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह के योजना किसान और युवाओं के लिए भी कांग्रेस ने बनाई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!