छत्तीसगढ़

तेंदुआ खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार….

गरियाबंद : दिनांक 02.10.2023 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम चिंगरमाल जाने के कच्ची मार्ग पर एक व्यक्त लाल रंग के थैलें में वन्य प्राणी तेन्दुआ कि खाल को भरकर ग्राहक की तलाश करते हुये ग्राम चिंगरमाल के तरफ आ रहे हैं, कि सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये हमराह प्रधान आरक्षक 270 रवि लहरे, के मुखबीर के बताये घटना स्थल के लिए रवाना हुए ग्राम रसेला में समक्ष गवाहन के मौका घटना स्थल मुखबीर से बताए अनुसार एक व्यक्ति जो ग्राम चिंगरमाल जाने वाले कच्ची मार्ग पर लाल रंग का थैला रखकर पैदल ग्राम चिंगरमाल की ओर जा रहा था जिसे रोककर उनका नाम पुछने पर नंद कुमार ठाकुर पिता मया राम ठाकुर उम्र 45 वर्ष साकिन स्कूल पारा ग्राम रसेला थाना छुरा जिला गरियाबंद का होना बताया उक्त व्यक्ति का तलाशी लिया गया जिसके पास से संदिग्ध वन्य जीव का खाल बरामद किया गया।

वन्य प्राणी तेन्दुआ खाल किमती अनुमानित रकम 4,00,000 रूपये को जप्त कर सीलबंद किया गया व आरोपी का कृत्य अपराध वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,29,39,51 की पाए जाने से अपराध पणजी मत कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी : नाम नंद कुमार ठाकुर पिता मया राम ठाकुर उम्र 45 वर्ष साकिन स्कूल पारा ग्राम रसेला थाना छुरा जिला गरियाबंद

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!