छत्तीसगढ़

महासमुंद : अवैध नशीले टेबलेट NITRAZEPAM परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार….

महासमुंद : दिनांक 22/11/2023 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक्सेस 125 स्कूटी बिना नंबर जिसमें दो व्यक्ति पदमपुर उड़ीसा से नशीले टेबलेट को बिक्री करने बसना की ओर रहे हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के सिटी ग्राउंड बसना मुख्य रोड पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी कि दौरान चेकिंग के एक्सेस 125 स्कूटी बिना नंबर को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ पर अपना नाम 01 नागेश निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर उम्र 23 वर्ष साकिन महादेवघाट रायपुर हाल ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद एवं 02 वासुदेव श्रीवास्तव पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर का रहने वाला बताया जिनके कब्जे से नाइट्रोजेम टैबलेट के कुल 1770 नग गोली, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन एवं दो नग टच स्क्रीन मोबाईल को जप्त किया गया। वैधानिक कार्यवाही करते आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 21 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01 नागेश निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर उम्र 23 वर्ष साकिन महादेवघाट रायपुर हाल ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ0ग0

02 वासुदेव श्रीवास्तव पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर छ0ग0

जप्त मशरूका

01) 1770 नग गोली नशीला NITRAZEPAM कीमती 11,505 रूपये।

02) परिवहन में प्रयुक्त एक्सेस 125 स्कूटी बिना नंबर कीमती 1,00,000 रूपये

03) दो नग अलग अलग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 20,000 रूपये कुल जुमला 1,31,505 रूपये (एक लाख ईकत्तीस हजार पांच सौ पांच रूपये)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!