छत्तीसगढ़

महासमुन्द : भारी मात्रा में नशीला टैबलेट, इंजेक्शन एवं हेरोइन की तस्करी करते 05 अंतर्राज्ज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

महासमुन्द : दिनांक 25.09.2023 को मुखबीर से सूचना मिली की थाना बागबाहरा क्षेत्र में बागबाहरा बस स्टैण्ड के पास भारी मात्रा में इंजेक्शन व नशीली टैबलेट बिक्री करने हेतु रखा है। जिसे मुखबीर के निशानदेही पर मौका पहुच कर बस स्टैण्ड में जाकर पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर 05 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) रविनारायण दीप पिता गोपाली दीप उम्र 30 वर्ष सा. जानसेठ थाना पईकमाल जिला बरगड ओडिशा (02) निलेश शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा उम्र 31 वर्ष सा. वार्ड नं. 12 सरायपाली जिला महासमुन्द, (03) कौशल सोनी पिता डिग्रीलाल सोनी उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड नं. 01 सरायपाली, महासमुन्द (04) हरकिशन ताण्डी पिता खगेश्वर ताण्डी उम्र 34 वर्ष सा. सहीपाला थाना नुआपाडा ओडिशा तथा (05) चैतन्य नाग पिता तिजउ नाग उम्र 23 वर्ष सा. सहीपाला थाना नुआपाडा, ओडिसा का होना बताये।

टीम के द्वारा तलाशी लेने पर पास रखे भारी मात्रा में Nitrazepam Tablets IP Nitrosum एवं Pentazocine Lactate Injection IP Riddof मिला। जिसके संबंध पुलिस टीम के द्वारा उक्त दवाईयों का रखने एवं परिवहन करने के संबंध वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जो आरोपियों के द्वारा वैध दस्तावेज नही होना बताये।

जिससे आरोपिंओ के पास अलग-अलग कुल 64 पैकेट Nitrazepam Tablets IP Nitrosum टैबलेट प्रत्येक पैकेट में 10-10 पत्ता व प्रत्येक 10 नग टैबलेट 2000 नग टैबलेट कीमती 12350 रूपये एवं 27 पैकेट Pentazocine Lactate Injection IP Riddof इंजेक्शन प्रत्येक पैकेट में 10-10 पत्ता व प्रत्येक पत्ता 05 नग इंजेक्शन 1500 नग इंजेक्शन कीमती 12690 रूपये तथा आरोपी कौशल सोनी के जेब से पारदर्शी पालिथिन में रखा 09 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन कीमती 400000 रूपये तथा 01 मोटर सायकल कीमती 60000 रूपये एवं 04 नग मोबाईल कीमती लगभग 49000 रूपये कुल जुमला कीमती 534040 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध/धारा 21, 22 नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!