छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़कों को बनाती थी शिकार, लेडी डॉन गिरफ्तार कुल 17 मामले पंजीबद्ध 4 दफा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी….

रायपुर : दिनाँक 21.10.23 को नशे के विरुद्ध थाना कबीर नगर में आरोपियों सोहेल खान,मुस्कान रात्रे,और प्रियेश उर्फ़ प्रिंस यदु के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी. घटना दिनाँक से ही आरोपिया और उसके पति फरार होकर पुलिस से बचने के लिए लुक छुप रहे थे.

आरोपीगण के कबीर नगर में होने की सूचना पर बिना समय गवांए थाने के स्टाफ के साथ छिपने की सम्भावित स्थान को चिह्नित कर घेरा बंदी कर दबिश दिया जहां पर आरोपीयो के द्वारा भागने की कोशिश करते हुए खुद को नुकसान पहुंचाकर पुलिस वालों को फंसा देने की धमकी देने लगी किन्तु इस बार पुलिस बल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता देख अंततः पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेने में कामयाब हुए. इसके पूर्व में दबिश देने पर कुत्ते के भय और बच्चे को फेंक कर तथा गैस सिलेंडर खोलकर डराने का प्रयास कर चुकी थी किन्तु इस बार कोई चाल काम नहीं आया. और दोनों आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया.

नाम आरोपी (1) मुस्कान रात्रे उर्फ मुस्कान यदु पति प्रियेश उर्फ प्रिंस यदु उम्र 25 वर्ष मौदहापारा हाल हीरापूर कबीर नगर

(2) प्रियेश उर्फ प्रिंस यदु पिता अनिल यादव उम्र 25 वर्ष साहू भवन के पास हीरापूर कबीर नगर रायपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!