छत्तीसगढ़

कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 5 – 5 लाख के 2 ईनामी नक्सली गिरफ्तार……

कांकेर : दिनांक 04.02.2024 को डीआरजी की टीम नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान ग्राम मुंजालगोदी से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया गया। बारिकी से पुछताछ करने पर (01) सी.पी.आई. माओवादी संगठन अंतर्गत उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर (पीपीसीएम) विनोद अवलम उर्फ उंगा पिता कोवाराम उम्र 21 वर्ष ग्राम मारगुण्डेम, पीडिया, थाना गंगालूर, जिला-बीजापुर (02) उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम उप कमांडर (पीपीसीएम) आसु कोरसा आसु कोरसा पिता बुधराम कोरसा उम्र 23 वर्ष साकिन गायतापारा पदेड़ा थाना गंगालूर जिला बीजापुर का होना बताये।

नक्सली विनोद अवलम उर्फ उंगा का संक्षिप्त विवरण:-

■गंगालूर एलओएस कमाण्डर दिनेश द्वारा वर्ष 2011 में पीडिया सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया गया।

■जुलाई 2011 से दिसम्बर 2013 तक पीड़िया सीएनएम सदस्य के रुप कार्य किया।

■दिसम्बर 2013 से दिसम्बर 2014 तक पीड़िया एलओएस सदस्य के रुप कार्य किया।

■जनवरी 2015 से अप्रैल 2021 तक प्लाटून नं. 11 सदस्य के रुप कार्य किया।

■अप्रैल 2021 से जुन 2022 तक उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम सदस्य रहा।

■जुन 2022 से अब तक उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर के रुप में कार्य कर रहा था।

नक्सली विनोद अवलाम द्वारा घटित घटना:-

■जून 2021 मे बण्डापाल जंगल पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मे शामिल रहा।

■दिनांक 28.01.2023 को ग्राम मरमाकोनारी जंगल पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मे शामिल रहा।

■दिनांक 21.03.2022 को ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार में नगर सैनिक जवान की हत्या में शामिल रहा।

■दिनांक 25.02.2023 को ग्राम उसेली मेला/मुर्गा बाजार में आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहा।

■दिनांक 08.03.2023 ग्राम मुरागांव व भैंसगांव के बीच रास्ता में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से 02 किलो. का प्रेशर आईडी लगाये थे, जिसमें प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 01 ग्रामीण बिरेन्द्र मंडावी ग्राम कानागांव ऊपरपारा थाना कांकेर की मौत हुआ था।

■दिनांक 05.11.2023 में ग्राम मुरनार,मालापारा पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहा।

नक्सली आसु कोरचा का संक्षिप्त विवरण:-

■नक्सल सीएनएम संगठन में बचपन से कार्य कर रहा था, वर्ष 2011 में नक्सली दिनेश डीव्हीसी गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा गंगालूर सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया गया।

■वर्ष 2011 से दिसम्बर 2015 तक सीएनएम में रहा।*

■जनवरी वर्ष 2016 में गंगालूर एलओएस सदस्य।

■फरवरी 2016 से मार्च 2023 तक उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम सदस्य कार्य किया।

■मार्च 2023 में मुझे उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम का डिप्टी कमांडर (पीपीसीएम) बनाया गया।

नक्सली आसू कोरचा द्वारा घटित घटना:

■दिनांक 13.06.2019 को थाना ताड़ोकी के ग्राम मुरनार में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।

■वर्ष 2021 में ग्राम बड़नपार थाना केशकाल जिला कोण्डागांव पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।

■दिनांक 28.01.2023 को ग्राम मरमाकोनारी के जंगल पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।

■दिनांक 21.03.2022 को ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार में नगर सैनिक जवान की हत्या में शामिल रहा।

■दिनांक 25.02.2023 को ग्राम उसेली मेला/मुर्गा बाजार में आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहा।

■दिनांक 08.03.2023 ग्राम मुरागांव व भैंसगांव के बीच रास्ता में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से 02 किलो.का प्रेशर आईडी लगाये थे, जिसमें प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 01 ग्रामीण बिरेन्द्र मंडावी ग्राम कानागांव ऊपरपारा थाना कांकेर की मौत हुआ था।

■दिनांक 05.11.2023 में ग्राम मुरनार, मालापारा पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहा।

बरामद हथियार:-

■विनोद अवलम उर्फ उंगा-12 बोर देशी कट्टा,05 राउण्ड।

■आसु कोरचा -08 एमएम पिस्टल, 06 राउण्ड।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!