छत्तीसगढ़

बिलासपुर : ACCU एवं सरकण्डा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही, मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा हत्थे…

बिलासपुर : दिनाक 29. 01.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल के कबाड़ को बेचने के फिराक में घूम रहा है, उक्त सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा तत्काल तस्दीक करते हुये संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम छोटू उर्फ राजराव इंगोले निवासी फजलबाड़ा सिटी कोतवाली का रहने वाला बताया, जिससे पूछताछ करने पर चांटीडीह सोनी धर्मशाला गली से एक स्प्लेण्डर प्रो मोटर सायकल चोरी करना एवं उसके चेचिस एवं पार्ट्स को अलग-अलग कर कबाड़ में बेचने हेतु रखना तथा जिले के अलग-अलग स्थानों से 4 अन्य मोटर सायकल चोरी करना बताया, जो कबाड़ किये गये मोटर सायकल थाना सरकण्डा के अप. क. 144/2024 धारा 379 भादवि का मशरूका होना पाया गया, जिससे आरोपी के निशानदेही पर उक्त प्रकरण के मोटर सायकल सहित 05 नग मोटर सायकल जुमला किमती 2 लाख रूपये को बरामद किया गया एवं आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी

1- राजराव इंगोले उर्फ छोटू पिता स्व. बसंत राव इंगोले उम्र 30 वर्ष निवासी फजलबाड़ा ठाकुरदेव मंदिर के सामने थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!