छत्तीसगढ़

तीन अलग-अलग मामलो में धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले आदतन बदमाश गिरफ्तार…

दुर्ग : ज्ञात हो कि दिनांक 11.10.2023 के रात्रि 08ः00 बजे करीबन सूचना मिली कि एक व्यक्ति शीतला मंदिर के पास इंदिरा नगर सुपेला के पास एवं दिनांक 11.10.2023 को ही रात्रि करीबन 09ः00 बजे एक व्यक्ति इंदिरा नगर तालाब के पास तथा दिनांक 12.10.2023 को एक व्यक्ति खम्हरिया भाठा पानी टंकी के पास आम जगह में धारदार हथियार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है।

आदतन बदमाशो पर सतत् निगाह रखते हुए अपराधियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। इसी तारतम्य में थाना सुपेला व चौकी स्मृति नगर की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना के आधार पर तीनो संदेही 01. अकबर खान उर्फ बाठू, 02. विकास पाल उर्फ बकरी एवं 03. मनोज नेताम को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। आरोपी 01. अकबर खान उर्फ बाठू, 02. विकास पाल उर्फ बकरी एवं 03. मनोज नेताम को दिनांक 12.10.2023 को न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है। पूर्व में भी आरोपियों के विरूद्ध थाना सुपेला में कई अपराध दर्ज है।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 832,833,834/2023

धारा:- 25, 27 आर्म्स एक्ट

जप्ती:- 03 धारदार हथियार चाकू

गिरफ्तार आरोपी:- 01. अकबर खान उर्फ बाठू पिता लल्लू खान उम्र 32 साल निवासी भारत माता चैक कृष्णा नगर सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

02. विकास पाल उर्फ बकरी पिता शिवचरण पाल उम्र 30 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

03. मनोज नेताम पिता भीकु नेताम उम्र 35 साल निवासी जैत खाम के पास ग्राम खम्हरिया भाठा चैकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!