छत्तीसगढ़

आदतन निगरानी बदमाश को लूट के मामले मे चकरभाठा पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

चकरभाठा : प्रार्थी बद्री प्रसाद सूर्यवंशी पिता स्व रामाधीर सूर्यवंशी उम्र 73 साल निवासी अमसेना थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 31.07.2023 को स्टेंट बैंक मे जमा रकम 66000 रुपये निकालकर पासबुक के साथ अपने पेंट के पाकिट मे रखा था वापस घर जाने के लिये निकलकर पैदल अपने गांव के लिये आटो की तालाश करते हुये करीबन 12ः40 बजे छतौना मोड के तरफ जा रहा था उसी समय एक व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत मे प्रार्थी के पास आया और बलपूर्वक जबरदस्ती प्रार्थी के पैकेट मे रखे 66000 रुपये एवं पासबुक को लूट कर भाग गया

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध 377/2023 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह ए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री डी.आर.टंडन के निर्देशन मे थाना प्रभारी श्री अभय सिंह बैस द्वारा टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये आसपास व्यक्तियो से पुछताछ करने पर अनिल नायक होना बताया गया जिस पर चकरभाठा थाना द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया तथा लूट की रकम के संबध मे पुछताछ करने पर नशे की हालत मे कही गिर जाना बताया आरोपी के कब्जे से 15500 रुपये एवं बैंक पास को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी- अनिल नायक उर्फ कबाडी पिता बाबूलाल नायक उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 नयापारा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!