छत्तीसगढ़

नवा रायपुर मे स्टंटबाजी करने वाले कुल 02 बाईक राईडर पर एफ.आई.आर. दर्ज….

रायपुर : दिनांक 10.10.2023 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत अटल नगर नवा रायपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा आम रोड में दोपहिया वाहनों में स्टंट किया जा रहा था, जिससे उनके एवं दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मौके पर जाकर व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए धनेश्वर चेलक एवं टिकेश्वर साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे सेे स्टंट में प्रयुक्त कुल 02 नग दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 584/23 एवं 586/23 धारा 279 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- 01. धनेश्वर चेलक पिता राजेन्द्र चेलक उम्र 21 साल निवासी ग्राम मगरघटा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग। जप्त- मो०सा० क्रमांक सी जी/04/एम डब्ल्यू/1651।

02. टिकेश्वर साहू पिता दिनेश साहू उम्र 23 साल निवासी दुर्गा नगर बीरगांव थाना खमतराई रायपुर। जप्त- मो०सा० क्रमांक सी जी/04/एम ए/4552।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!