छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस द्वारा एक शातिर नकबज़न गिरफ्तार.. पैदल घुमघुम कर सुने मकानों का ताला तोड़कर करता था चोरी..

दुर्ग : मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दीपक नगर निवासी पितांबर राव नामक व्यक्ति एक दिन पूर्व सोने का जेवरात लेकर बेंचने के फिराक में घूम रहा था। सूचना पर तत्काल सिविल टीम दुर्ग एवं थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये हुलिये के आधार पर दीपक नगर क्षेत्र के मालवीय नगर चौक के पास घेराबंदी कर संदेही पितांबर राव को हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में संदेही आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था लेकिन सघन एवं निरंतन पूछताछ में पितांबर राव ने मोहन नगर थाना अंतर्गत सिंधिया नगर क्षेत्र से एक पूर्व चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा पुलिस को ले जाकर घटना स्थल को बताया और पूछताछ में आरोपी ने घर के पीछे दरवाजे से घुसना बताया एवं प्रार्थी जिस रूम में अपने परिवार के साथ सोया था उसी रूम की आलमारी से सोने के जेवर एवं नगदी रकम को चोरी करना बताया ।

उक्त चोरी के सोने की जेवरात को अपने ही घर पर छिपाकर रखना बताया एवं नगदी रकम को खर्च करना बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किये गए सोने के जेवरात को आरोपी के घर से बरामद किया गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में चालान हो चुका है। मामले की अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!