छत्तीसगढ़

पचपेड़ी : वाहन चेंकिंग के दौरान SST टीम द्वारा नगदी रकम 07 लाख रुपये जप्त….

पचपेड़ी : अगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है,

इसी तारतम्य आज दिनांक 18.10.2023 के वाहन चेकिंग के दौरान मारूति ब्रेजा कार क्रमांक CG 22 S 5999 में नगदी रकम 07 लाख रुपये मिला जिसमे 500-500 रुपये के 14 बण्डल प्रत्येक में 100-100 नग नोट कुल जुमला 07 लाख रुपये उक्त नगदी रकम को किसी अपराध से संबंधित होने की अंदेशा पर एवं आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!