छत्तीसगढ़

बड़ी सफलता: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सलियों का शव बरामद, 3 नग भरमार बंदूक व घटना स्थल से दैनिक उपयोगी व नक्सली सामग्री बरामद..

कांकेर : थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा,हुरतराई, मिच्चेबेड़ा व उसके आसपास क्षेत्र में नक्सल कंपनी नंबर-05 के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर दिनांक 25.02.2024 को रात्रि 30वीं वाहिनी बीएसएफ+ डीआरजी की संयुक्त टीम संयुक्त नक्सल अभियान में नक्सल गस्त/सर्चिंग के दौरान प्रातः लगभग 08ः00 बजे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ। नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख जंगल/पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये। पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का बारीकी से सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 03 पुरूष नक्सलियों का शव,03 नग भरमार बंदूक एवं दैनिक उपयोगी नक्सली सामग्री बरामद किया गया। मृत नक्सलियों की पहचान कार्यवाही की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!