छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा मुझसे सबसे ज्यादा डरी हुई है, मोदी वॉशिंग पाउडर से धुलकर साफ सुथरे हो जाते – भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा मुझसे सबसे ज्यादा डरी हुई है और इसी वजह से वे मुझपर आरोप लगाकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं… हिमंता बिसवा सरमा और अजित पवार पर आप(भाजपा) आरोप लगाते थे लेकिन जब वह आपकी पार्टी में आ जाते हैं तो सब मोदी वॉशिंग पाउडर से धुलकर साफ सुथरे हो जाते हैं।

इस मामले कांग्रेस नेताओं के बयान भी सामने आए

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ED के आरोप पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “…1.5 साल से अधिक समय पहले, छत्तीसगढ़ सरकार ने ये मामले दर्ज किए थे… मैंने मीडिया को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 450 गिरफ्तारियों को दिखाने वाला एक चार्ट दिया है… आप(ED) चुनाव से चार दिन पहले आते हैं… आप अपने आरोपों को एक कूरियर वाले के बयान पर आधारित करते हैं जो डेढ़ साल से चुप था… पिछले 18 महीने से आपने कार्रवाई क्यों नहीं की?..

शशि थरूर ने कहा – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव ऐप प्रमोटर्स द्वारा 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने के ED के दावे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “विपक्षी नेताओं के खिलाफ आरोप लगाना इनकी(भाजपा) आदत है… मैं भूपेश बघेल को जानता हूं और वह बिल्कुल ईमानदार आदमी हैं। अगर कोई सबूत है तो अदालत को दिखा दो… भाजपा नेता और उनके दोस्तों के खिलाफ जो आरोप लगे हैं उसपर क्या जांच हुई है?… सिर्फ एक पार्टी के खिलाफ, विपक्षी नेताओं के खिलाफ आरोप लगाना ठीक नहीं है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!