छत्तीसगढ़

बिलासपुर : वाहन चोर गिरोह एक नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 6 मोटर सायकल जप्त…

बिलासपुर : थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर कार्यवाही हेतु भेजा गया था, जो टीम को पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कपिल नगर क्षेत्र में मोटर सायकल में घूम रहे हैं और लोगों को रोक कर गाड़ी खरीदी बिकी के संबंध में बातचीत कर रहे हैं कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबीर के बताये अनुसार पते पर पहुंची जो दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने के फिराक में थे, जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौड़ाकर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे, बारिकी से पूछताछ करने पर एक नाबालिक तथा उत्तम साहू निवासी अशोक नगर सरकण्डा बताया, जिनसे पूछताछ करने पर बताये कि दोनो थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में घूम-घूम कर मोटर सायकल चोरी कर बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते घूम रहे हैं, पूछताछ पर दोनो के द्वारा अलग-अलग स्थानों से कुल 6 नग मोटर सायकल चोरी करना तथा कपिल नगर के पास खाली प्लाट में झाड़ियों में छिपाकर रखना स्वीकार किया गया, जिसमें 1 नाबालिक सहित आरोपी के कब्जे से थाना सरकण्डा के अपराध क्रमांक 885 / 2023 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर सायकल सहित कुल 6 नग मोटर सायकल जुमला किमती 225000/- रू. को जप्त किया गया। दोनो के विरूद्ध धारा 41 ( 1 – 4 ) जा.फौ. के तहत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

नाम आरोपी : 1. उत्तम साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर थाना सरकण्डा बिलासपुर। 2. एक नाबालिक ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!