बिलासपुर : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध बिलासपुर जिले में चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के साथ ही जिले में नशा सेवन करने वाले व्यक्तियों को नशा छोड़ कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ने हेतु प्रोत्साहन करने निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में नशा उन्मूलन हेतु निजात अभियान का लगातार संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज थाना सरकंडा क्षेत्र के खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मार्शल आर्ट टूर्नामेंट के प्रोग्राम में साउथ फिल्म के सुपरस्टार सुमन्त तलवार आए हुए थे जिन्होंने बिलासपुर पुलिस के द्वारा संचालित नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात का भरपूर सहयोग किया और इसे एक अच्छी पहल बताते हुए देश प्रदेश स्तर तक संचालित करने का समर्थन किया कार्यक्रम में आसपास के जिलों से आए करीब 500 लड़के लड़कियों एवं उनके परिजनों के साथ आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने नशा नहीं करने के संबंध में संकल्प लिया तथा अपने आसपास परिचितों को भी नशा उन्मूलन कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने आश्वासन दिया गया । निजात को सुपर स्टार सुमंत तलवार ने काफी सराहा और इस कार्यक्रम के लिए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह की भरपूर सराहना की एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह एवं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Related Articles
मानसून में देरी, खंड वर्षा और जल्दी समाप्ति की आशंका; अल-नीनो के साये के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की जरूरी सलाह…
छत्तीसगढ़ में मानसून की लेट एंट्री से बढ़ा संकट, 7 दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; कोटे से 69% कम बरसा पानी..
मस्तुरी : कोयले की हेराफेरी करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार, 30 टन कोयले के साथ 3 ट्रेलर और रोलर मशीन जब्त..
चकरभाठा में क्रेटा कार के सनरूफ पर स्टंट करना पड़ा भारी! बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर रीलबाजों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ में मानसून फेल! 67% कम बारिश से सूखे जैसे हालात, IMD ने घोषित किया ‘Large Deficient’ क्या कहता है मौसम विभाग? कब आगे बढ़ेगा मानसून?
रायपुर: चोर गैंग पर पुलिस का शिकंजा: दूसरे जिले का हिस्ट्रीशीटर, खरीदार और नाबालिग सहित 4 पुलिस की गिरफ्त में
छत्तीसगढ़ मौसम: जून के अंत तक नियमित मानसून और खेती में आएगी तेजी, 3 मौसमी सिस्टम एक्टिव होने से गिरा पारा..
नौकरी के नाम पर ठगी: पटवारी बनाने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलवा और धोखाधड़ी का पुराना रिकॉर्ड
कृषि समृद्धि का नया प्रतीक बना विष्णु भोग; ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही है मजबूती, बाजार में बढ़ी सुगंधित पारंपरिक चावल की मांग…










