छत्तीसगढ़

बिलासपुर : प्रधानमंत्री ने बटन दबा कर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवम शिलान्यास किया….

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पर 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल लांच किए
  • बिलासपुर में एक रेल कोच रेस्टोरेंट
  • दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन का लोकार्पण किया
  • जांजगीर, नैला, पेंड्रा रोड में जनौषधि केंद्र का लोकार्पण
  • बिलासपुर में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो ,
  • भिलाई मेमू शेड का विस्तार तथा
  • अंबिकापुर में पिट लाइन का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेल परियोजनाओं के लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल सेवाओं का रिकॉर्ड स्तर पर आधुनिकीकरण और विकास हो रहा है।

यात्री सुविधाओं और सेवाओं के मामले में भारतीय रेल वैश्विक स्तर की श्रेष्ठ सेवाओं में शामिल है प्रधानमंत्री आज पूरे देश में 85000 करोड रुपए की लागत की 6000 परियोजना का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास कर रहे हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारता पूर्वक काफी कुछ दिया है वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड रुपए की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर हैं वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जो उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!