छत्तीसगढ़

बिलासपुर : पाकिस्तान व बंगलादेश के मध्य एशिया कप वनडे मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाला शातिर सटोरिया पुलिस की गिरफ्त में, 1 करोड रूपये से अधिक की राशि के सट्टा लेन देन के दस्तावेज बरामद..

बिलासपुर : राजकिशोर नगर सरकण्डा में सागर चेतवानी द्वारा खिलाडियो को लाईन जोडकर सट्टा खिलाये जाने की सूचना प्राप्त हुई जो दिनॉक 06.09.23 को पाकिस्तान व बंगलादेश के मध्य एशिया कप वनडे मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाने की सूचना प्राप्त होने पर दंबिश देकर घटना स्थल राजकिशोर नगर सरकण्डा सट्टा खिलाते पकडा गया, जिसके कब्जे से 16 नग मोबाइल, 1 नग डैल कंपनी का लैपटॉप, से 1 नग सैमसंग टी.वी. 1 नग लाइन पेटी, 2450 नकदी रकम, 1 नग सोनी कंपनी का रिकॉर्डर, 1 नग कैलकुलेटर जुमला कीमती 84050 रू एवं करीब 01 करोड रूपये की सट्टा पट्टी बरामद किया गया है मुख्य खाईवाल को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

01. सागर चेतवानी पिता महेश चेतवानी 22 वर्ष पता राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!