छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शराब पिलाने की बात पर हत्या आरोपी गिरफ्तार.. घटना में प्रयुक्त बांस के डंडा को किया गया जप्त…

बिलासपुर :- दिनॉक 03.07.2023 की रात्रि में प्रार्थी बेदराम यादव पिता बनवाली यादव साकिन यादव मोहल्ला माता चौरा के पास घुरू थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग. थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.07.2023 को मेरा भतीजा राजू यादव अपने घर में बकरा पूजई किया था, जिसके निमंत्रण में मैं रात्रि 9.00 बजे खाना खाने गया था । वहां मेरी पत्नी परमिला तथा लड़का विष्णु यादव भी गया था, तथा राजू का भतीजा विद्याचंद ऊर्फ बोदू भी निमंत्रण में गया था। रात्रि करीब 9.30 बजे मेरा लड़का विष्णु यादव तथा विद्याचंद खाना खाकर गली में निकले, मैं उस समय खाना खा रहा था।

उसी समय किसी बात को लेकर मेरा लड़का विष्णु तथा विद्याचंद के बीच झगड़ा होने लगा इसी बीच विद्याचंद मेरे लड़का को मां बहन की गाली गलौच करते हुए हत्या करने की नियत से बांस के लाठी से उसके सिर में कई बार घातक वार किया, जिससे मेरा लड़का वहीं गली में गिर गया झगड़ा की आवाज सुनकर मेरी पत्नि परमिला जाकर मत मारो कहकर चिल्ला रही थी परंतु विद्याचंद नही माना झगड़ा सुनकर मैं भी बाहर निकलकर देखा विद्याचंद मेरे लड़का मारकर भाग गया मेरा लड़का गली में बेहोशी हालत में गिरा पड़ा था तब मैं अपने लड़का को पड़ोसी राजकिशोर के मोटर सायकल में बीच में बैठाकर सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले गया सिम्स अस्पताल बिलासपुर में डांक्टर द्वारा चेक करने पर विष्णु का फौत होना बताये ।

मेरा लड़का विष्णु यादव का मौत विद्याचंद ऊर्फ बोदू के द्वारा लाठी से सिर में मारकर हत्या करने से हुआ है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी विद्यानंद की पतासाजी कर उसे पकड़कर थाना लाकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा को लाकर पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

नाम गिर. आरोपी– विद्यानंद यादव उर्फ बोदू पिता हरप्रसाद यादव उम्र 33 साकिन ग्राम घुरू थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.

मृतक :- विष्णु यादव उर्फ गुड्डु यादव पिता वेद राम यादव उम्र 30 साल साकिन यादव मोहल्ला घुरू थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!