छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शादी का प्रलोभन देकर किया था शारीरिक शोषण आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर : प्रार्थी दिनांक 18.05.23 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी छोटी नाबालिक बहन उम्र 14 वर्ष 06 माह दिनांक 03.05.2023 को रात्रि करीबन 2.00 बजेे घर से बिना बताये कही चली गई थी जो वापस नहीं आयी है जिसका आस पास रिश्तेदारो मे पता तलास किया कोई पता नहीं चला है प्रार्थी की नाबालिक बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसला कर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट थाना बिल्हा मे अप क्रमांक 235/2023 धारा 363 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दिनांक 08.06.2023 को अपहृता बालिका को आरोपी युगल किशोर खांडे से बरामद किया गया। आरोपी युगल किशोर खांडे के द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई। आरोपी युगल किशोर खांडे कोे गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी- यूगल किशोर खाण्डे पिता बेदप्रसाद खाण्डे उम्र 23 साल निवासी तेदुवा मुर्तिपारा चैकी जूनापरा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!