छत्तीसगढ़

बिलासपुर : प्रेम प्रसंग के कारण दो युवकों की धारदार से हत्या, मृतकों में एक युवक घटना का सह आरोपी, सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, सभी आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति के

बिलासपुर : दिनांक 23- 8- 2023 को थाना सरकंडा क्षेत्र के इमली भाटा में एक युवक मृतक राजेश रावत जो राजेंद्र नगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला था तथा तहसील में साइकिल स्टैंड में काम करता था अपनी प्रेमिका से मिलने इमली भाटा अटल आवास आया हुआ था जहां पर आरोपी नशेड़ी युवकों के द्वारा उसके आने का विरोध किया गया जिस पर मृतक के द्वारा विरोध किया गया आरोपी नशेड़ी लड़कों ने मृतक के साथ धारदार हथियार एवं लाठी डंडा से मारपीट किए जिससे मृतक के पेट एवं सिर पर गंभीर चोट लगने से मृतक की मौके पर मौत हो गई तथा घटना के बाद मुख्य आरोपी बड़का यादव ने अपने साथी नानदाउ को घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया

जिसका नानदाऊ ने विरोध किया जिस पर मुख्य आरोपी बड़का यादव ने धारदार हथियार से नानदाऊ पर वार किया नानदाउ वहा से घायल अवस्था में भाग गया घटना की सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची और मुख्य आरोप बड़का यादव सहित राममोहन बंजारे रमजान खान गौतम सारथी उर्फ गप्पी सभी निवासी इमलीभाटा अटल आवास को हिरासत में लिया गया घटना के दौरान मृतक के मोबाइल को सहआरोपी नानदाउ अपने पास रखा था जिसकी खोजबीन पुलिस के द्वारा की जा रही थी इसी दौरान आज प्रातः सहआरोपी नानदाउ का शव् घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियां में मिला है इस प्रकार आरोपियों ने दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या की है सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में है

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!