छत्तीसगढ़

बड़ी कारवाही 6 लाख 30 हज़ार के 60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जप्त…

रायपुर : दिनांक 02.10.23 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि छट तालाब के पास हीरापुर टाटीबंध मे दो व्यक्ति सरदार पगडी वाला अपने पास मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) एवं नशीली टेबलेट को बिक्री करने के नियत से ग्राहक तलाश रहे है, सुचना पर हमराह स्टाफ एंव गवाहो के मौका पहुंचकर घेराबंदी कर दो आरोपी कुलविन्दर सिंग एवं निशानजी सिंह को पकडा गया जिनके कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) एवं मन: प्रभावी नशीली दवाईया टेबलेट को जप्‍त कर देहाती नालसी क्रमाक 00/23 धारा 21 (B), 22 NDPS ACT पर से असल अपराध क्रमांक -391/23 धारा 21 (B), 22 NDPS ACT कायम कर विवेचना मे लिया गया।।

आरोपीगण : (01) कुलविन्दर सिंग पिता सर्दुल सिंग कांग उम्र 39 साल निवासी ग्राम जलालाबाद थाना वैरोवाल जिला तरनतारन ( पंजाब )। (02) निशानजी सिंह पिता दलबीर सिंह उम्र 35 साल निवासी बंगाली होटल के पीछे हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर छ0

जप्तीमाल का विवरण

(01) मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) कुल 60 ग्राम

(02) एक मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी एम-3 कुल

(03) मन: प्रभावी नशीली दवाईया टेबलेट अल्‍फाजोरम कुल 15 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 10 गोली कुल 150 नग गोली

(04) लोमोटिल कुल 07 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 60 नग गोली कुल 420 नग

(05) एक मोबाईल वीवो कम्पनी वाय-2

(06) एक मोबाईल नारजो कम्पनी

कुल किमती करीबन 6,30,900/- रूपये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!