छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश को लेकर अमर्यादित व्यवहार कर टांगी पासा एवं डंडा से ग्रामीण के उपर प्राणघातक हमला करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 06.07.2023 को प्रार्थी गोपाल राम चौहान उम्र 55 साल निवासी कोपा ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उक्त दिनांक के दोपहर लगभग 02 बजे अपने घर के आंगन में पत्नी के साथ बैठा हुआ था, वहीं रोड के किनारे ग्राम के ही अन्य पुरूष एवं महिला भी बैठकर बातचीत कर रहे थे, उसी समय ग्राम कोपा के ही छोटू उर्फ मनेश्वर गिरी, देवनारायण गिरी उर्फ खिरल एवं कुलदीप चौहान एक साथ डंडा एवं टांगी पासा को अपने हाथ में पकड़कर अचानक प्रार्थी के पास आये और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर, नेतागिरी करता है कहते हुये हाथ, मुक्का, चेहरा इत्यादि में वे मारपीट किये। कुलदीप चौहान के द्वारा टांगी पासा के धार तरफ से प्रार्थी के घुटना, जांघ एवं पासा से सिर के पीछे वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के मद्द से प्रार्थी को ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 307, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना सन्ना द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पतासाजी कर उक्त तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किये एवं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी एवं लकड़ी इत्यादि को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर प्रकरण के आरोपीगण 1- छोटू उर्फ मनेश्वर गिरी उम्र 25 साल, 2-देवनारायण गिरी उर्फ खिरल उर्म 22 साल एवं 3- कुलदीप चैहान उम्र 18 साल सभी निवासी कोपा थाना सन्ना* को दिनांक 06.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!