छत्तीसगढ़

दोस्ती की, फिर प्यार और शादी का वादा, महिला से बलात्संग का आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग : ज्ञात हो कि पीड़िता से आरोपी अमन सेहगल निवासी नेहरू नगर वेस्ट द्वारा वर्ष 2021 में दोस्ती कर शादी करने का आश्वासन देकर अपने घर में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा शादी करूंगा पत्नी बनाकर कर रखूंगा कहने लगा। पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए कहने पर आज-कल कहते हुए टालते रहा है। दिनांक 08.03.2023 को पुनः पीड़िता के साथ आरोपी द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया पीड़िता द्वारा शादी करने कहने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता द्वारा दिनांक 01.06.2023 को थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन सेहगल को दिनांक 05.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:- अमन सेहगल उर्फ वेंकटेश सेहगल पिता विवेक सेहगल उम्र 26 साल निवासी प्लाट 6 ब्लाक 18 सड़क 5 मोती लाल नेहरू नगर वेस्ट भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!