छत्तीसगढ़

चरित्र शंका में शराब के नशे में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति गिरफ्तार, आरोपी ने लकड़ी फारा एवं हाथ-पैर से कई बार मारपीट कर अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट..

जशपुर : प्रार्थी महेश राम उम्र 60 साल निवासी मांझाटोली सन्ना ने दिनांक 31.05.2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा पुत्र मिन्सू प्रजापति लगभग 10 वर्ष पूर्व से शंकरगढ़ क्षेत्र की एक महिला को पत्नि बनाकर रखा है, उनका एक 03 वर्षीय पुत्र है। प्रार्थी का पुत्र मिन्सू प्रजापति एवं बहु दोनों शराब पीने की आदि हैं, शराब पीने के पश्चात् मिन्सू प्रजापति अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्तियों से बात करती है, उनसे गलत संबंध रखती है कहकर हमेशा विवाद एवं मारपीट करता रहता है।

दिनांक 30.05.2023 को मिन्सू प्रजापति एवं उसकी पत्नी सुबह से शराब पीये थे, शाम लगभग 04 बजे मिन्सू प्रजापति अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्तियों से बात करती है, उनसे गलत संबंध रखती है कहकर लड़ाई-झगड़ा किया एवं घर में रखे लकड़ी फारा एवं हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा एवं रात्रि लगभग 01 बजे तक ”आज इसे जान से मार दूंगा“ कहकर मारपीट किया। प्रार्थी बीच-बचाव करने गया तो उसके पुत्र ने उसे भी मार देने की धमकी दिया। लगातार मारपीट करने से मिन्सू प्रजापति की पत्नी उम्र 35 साल की मृत्यू हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सन्ना में धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी मिन्सू प्रजापति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फारा इत्यादि को जप्त किया गया। आरोपी मिन्सू प्रजापति उम्र 38 साल निवासी मांझाटोली के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 31.05.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!