छत्तीसगढ़

नाबालिक लड़की से अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बनारस (उ.प्र.) से गिरफ्तार…..

दुर्ग : ज्ञात हो कि दिनांक 04.12.2023 को सुपेला क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इनकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष को अज्ञात आरोपी द्वारा व्यपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना मे लेकर पता तलाश किया जा रहा था।

पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ की अपहृता को व्यपहरण कर आरोपी बनारस (उ0प्र0) ले गया है। खबर पुख्ता होने पर सुपेला पुलिस तत्काल टीम गठित कर टीम बनारस (उ0प्र0) रवाना किया। सुपेला पुलिस लगातार 48 घण्टे सफर कर पीड़िता को बनारस (उ0प्र0) से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को भी घेराबंदी कर बनारस (उ0प्र0) से पकड़ा गया। पीड़िता से विधिवत पूछताछ करने पर बतायी कि आरोपी शिवम चैहान उर्फ बिट्ठू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। प्रकरण में भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धाराओ का इजाफा किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को आज दिनांक 07.12.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है पूर्व में भी इसके विरूद्ध कई मामले दर्ज है।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 1128/2023

धारा:- 363, 36़6, 376 भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:- शिवम चैहान उर्फ बिट्ठू पिता विनोद चैहान उम्र 20 साल निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला जिला दुर्ग छ0ग0

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!