सीपत : श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* के द्वारा पर नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की टीम लगातार नशे के अवैध गतिविधियों पर निगाह रखे हुये थे इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुड़ी निवासाी उग्रसेन लोनिया अपने पुत्र मुकेश लोनिया एवं अन्य रिश्तेदार परमेश्वर लोनिया निवासी गुड़ी के साथ मिलकर दीगर प्रांत से अत्यधिक मा़त्रा में प्रतिबंधित नशीले केपशुल एवं टेबलेट लाकर कर बिक्री करने का प्रयास कर रहे हैं तथा उक्त कृत्य से आसपास के बच्चों में गलत प्रभाव पढ़़ रहें तथा नशे के गिरफ्त में आकर अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त हो रहे हैं उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर तथा कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पकंज पटेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर यादव के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं सीपत थाना की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु रणनीति तैयार कर ग्राम गुडी थाना सीपत जिला बिलासपुर में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही उग्रसेन लोनिया के घर में रेड कार्यवाही की गई मौके पर उग्रसेन लोनिया एवं उसके पुत्र मुकेश लोनिया एवं परमेश्वर लोनिया काफी मात्रा में प्रतिबंधित प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेबलेट बिक्री करने हुते अवैध रूप से कब्जे में रखना पाया गया आरोपियों के विरूद्व एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेबलेट 4750 नग जप्त किया गया है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रूपये है।
आरोपियों के पास इन नशीली दवाओं को रखने या बेचने का कोई भी वैध दस्तावेज या डॉक्टरी पर्चा नहीं पाया गया पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए विवेचना जारी है, नशे का व्यापार करने वालो के विरूद्ध एण्ड-टु-एण्ड विवेचना दौरान गिरफ्तार व संलिप्त आरोपियो के फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन कर नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी :- 1. उग्रसेन लोनिया पिता छेडूराम लोनिया उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम गुडी लोनियापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. मुकेश कुमार लोनिया पिता उग्रसेन लोनिया उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम गुडी लोनियापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा पिता लक्ष्मी प्रसाद लोनिया उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम गुडी लोनियापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)



















