छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: बीच सड़क पर चौपहिया वाहन रोककर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : दिनांक 09.09.2026 को प्रार्थी संजय साहू पिता सागर राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 46 कोढीखाना रोड बसंतपुर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव ने थाना घुमका में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम डुमरडीहखुर्द देवडोंगर चौंक के पास मेन रोड पर सामने से आ रही काली रंग के एक थार चालक व उसके अन्‍य साथीयों के द्वारा डी0आई0 योद्धा वाहन, मोबाइल फोन 2 नग व नगदी 3200 रूपये, कुल किमती 4,08,200 रूपये को लूट कर फरार हो गए कि सूचना पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना घुमका में अपराध क्रमांक 112/2026 धारा 281, 296, 115(2), 351(2),309(6), 3(5) बीएनएस॰ के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव,उप पुलिस अधीक्षक क्राईम के मार्गदर्शन में क्षेत्र मे शांति एंव कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संबंधित घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार किए जाने हेतु निर्देशित करने पर इसी क्रम में विशेष संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया जाकर मु‍खबिर तंत्र की मदद,आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सतत अवलोकन किये जाने व स्‍थानीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्‍त कर संदेही की पतासाजी हेतु चारों दिशाओं मे पुलिस टीम भेजकर संदेही 1.अनमोल चंदेल, 2.खिलेश्वर साहू ऊर्फ बादल, 3.जे गौतम राव तथा 4.लक्ष्मण ऊर्फ डोमा को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, तथा आरोपियों के कब्‍जे से घटना के दौरान प्रार्थी/मुर्तजरर से लूटे हुए डी0आई0 योद्धा वाहन, दो नग मोबाइल फोन व नगदी रकम 3200 रूपये, कुल किमती 4,08,200 रूपये तथा आरोपियों द्वारा घटना मे प्रयुक्‍त महिन्द्रा थार वाहन (करीबन 12 लाख रूपये) व मोबाईल एवं अन्‍य सामाग्री को बरामदगी की जाकर सभी 04 आरो‍पियों को दिनांक 10/09/26 को वैधानिक कार्यवाही करते हुए रात्रि में गिरफतार किया जाकर, आज दिनांक को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम गिरफ्तार आरोपियान – 1. अनमोल चंदेल पिता डोमेन्द्र चंदेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।

2. खिलेश्वर साहू उर्फ बादल साहू पिता परख साहू उम्र 29 वर्ष निवासी जोरातराई पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव

3. जे॰गौतम राव पिता स्व0 चन्द्रशेखर राव उम्र 24 वर्ष निवासी खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग छत्तीसगढ़

4. लक्ष्मन शिवप्रसाद सोनबोइर पिता शिवप्रसाद सोनबोइर उम्र 20 साल निवासी ग्राम असोली तहसील काम्टि नागपुर महाराष्ट्र

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!