बिलासपुर, 28 मार्च 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश और एसडीएम ज्योति पटेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा ग्राम घुटकू में अवैध रेत परिवहन एवं डंपिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसके अंतर्गत 35 ट्रैक्टर अवैध रेत घुटकू निवासी तिलक वर्मा द्वारा डंप करके रखा गया था जिसके विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा प्रकरण बनाया गया। उसी तरह जीवेन्द्र सिंगरौल द्वारा 40 ट्रेक्टर रेत अवैध तरीके से डंप करके रखा गया था। इसके अलावा घुटकू ग्राम में बंच ५० ट्रेक्टर रेत लावारिस हालत में पड़ा मिला जिसे राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डिस्पोज़ल करते हुए पुनः नदी में डाल दिया गया। संपूर्ण कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा सिंह, राजस्व निरीक्षक होमेश सिंह, पटवारी एसपी शुक्ला, खनिकर्म विभाग से सहायक खनिज अधिकारी पदमिनी जांगड़े के नेतृत्व में टीम व पुलिस अधिकारी शामिल थे। सशक्त नारी महासंघ महिला समूह घुटकू की अध्यक्ष बिलसिया पटेल के नेतृत्व में महिलाओं ने अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
Related Articles
मानसून पर लगा तीन दिन का ब्रेक आज होगा खत्म, दो दिन बाद फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत, उत्तर व दक्षिण के जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट…
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : आज से बारिश की गतिविधियां होंगी कमजोर, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, IMD का नया पूर्वानुमान..
मस्तूरी के गिधपुरी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा 5.0’ का भव्य आयोजन, माताओं ने सीखीं बच्चों को पढ़ाने की अनूठी तकनीक
कोरबा का चर्चित ‘राज ज्वेलर्स’ लूट कांड सुलझा: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी निकले लुटेरे, 2 गिरफ्तार, 1 अब भी फरार











